ब्लॉक बैतालपुर में खंड शिक्षा अधिकारी श्री जयराम पाल ने ब्लॉक रैली में उपस्थित जन समुदाय को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात करते हुए मतदान की शपथ दिलाई गई। देवरिया सदर ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजयपाल नारायण त्रिपाठी, बरहज ब्लॉक में श्री नवनीत चौबे, गौरी बाजार से श्री प्रभात राय भटनी से श्री राजेश कुमार यादव, तरकुलवा से विजय कुमार ओझा,के निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने कहा की जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है उसके लिए विशेष पुनरीक्षण तारीख माननीय चुनाव आयोग द्वारा घोषित की गई है, उन तारीखों पर अपने बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने हेतु प्रेरित करें।
जनपद में चलाए गए विभिन्न कार्यक्रमों में जिला समन्वयक डॉक्टर आलोक पांडे, स्वीप कोऑर्डिनेटर श्री आशुतोष नाथ तिवारी, शिखर शिवम त्रिपाठी, केशव शाही, घनश्याम त्रिपाठी, प्रियंका यादव, राजन वर्मा, अवनीश मिश्रा, संगीता गुप्ता, अनुज पांडेय, मनीष मौर्य,मनीषा तिवारी आदि उपस्थित रहीं।
