Monday, March 18, 2024

भाटपार में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

 भाटपार रानी, देवरिया : नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं मदन

मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटपार रानी के संयुक्त तत्वावधान में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 20 मार्च 2024 को मदन मोहन मालवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटपार रानी के प्रांगण में किया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रतिभागी युवाओं को व्यक्तिगत एवं सामूहिक श्रेणी की प्रतियोगिताओं का आयोजन करके उन्हें मतदान ही महत्ता एवं मतदान प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करना है। व्यक्तिगत श्रेणी में इस युवा संसद में शामिल होने वाले युवा जहां एक तरफ मतदान द्वारा सहभागी एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर आयोजित प्रतियोगिता (व्यक्तिगत श्रेणी) में अपने विचार प्रकट करेगें वही स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता एवं मतदाता जागरूकता अभियान आधारित लोकगीतों के गायन पर आधारित प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। सामूहिक श्रेणी में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजनमानस को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए नाट्य मंचन होगा एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा सकारात्मक एवं सृजनात्मकता को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। 

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से कम से कम 1000 युवाओं को इस कार्यक्रम में सहभागी बनाकर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक त्यौहार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्साहपूर्वक तरीके से भयमुक्त होकर निष्पक्ष मतदान हेतु प्रेरित करना है। श्री तिवारी ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण हेतु समग्र मतदान प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता (व्यक्तिगत श्रेणी), मतदाता जागरूकता को प्रेरित किए जाने हेतु युवाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक(सामूहिक श्रेणी), पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (सामूहिक श्रेणी), रंगोली प्रतियोगिता (सामूहिक श्रेणी), स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता (सामूहिक श्रेणी),मतदाता जागरूकता अभियान आधारित लोकगीतों का गायन (व्यक्तिगत श्रेणी) के  प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान के विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड व नगद पुरस्कार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किया जायेगा। 

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी देवरिया अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा युवाओं को आदर्श आचार संहिता की संगत धाराओं के अनुपालन के विषय में जानकारी प्रदान करेंगे, औसत से कम मतदान वाले बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को मतदेय स्थलों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करेंगे, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा भयमुक्त एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन की भूमिका के विषय में प्रतिभागी युवाओं को जानकारी प्रदान करेंगे। स्वीप प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रत्युष पाण्डेय ने युवाओं से स्वयं मतदान के लिए प्रेरित रहकर आमजनमानस को प्रेरित करने की अपील करने हेतु उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अपनी सहमति प्रकट की गई है।

 वही जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु केन्द्र के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी सौंपी गई एवं देवव्रत पाण्डेय, शशांक पाण्डेय, अंकित कु0 सिंह, मनोरमा सिंह, नेहा राव को पंजीकरण समिति का दायित्व दिया गया।