Wednesday, April 3, 2019

रैली निकाल कर मतदान की दिलाई शपथ

मतदाता जगरूकता अभियान के तहत मंगलवार को रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।इस दौरान लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिखाई गई। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि देसही विकास खण्ड अधिकारी ओम प्रकाश प्रजापति ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया.  देसही विकासखंड के पकड़ी वीरभद्र स्थित जुगुल किशोर खेतान ब्रहमदेव तिवारी प्रशिक्षण संस्थान में मतदान जागरूकता का कार्यक्रम हुआ. नंदिनी दुबे ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का शुरूआत की। मुख्य अतिथि रोजन्द्र प्रताप यादव ने छात्र को मतदान देना की शपथ दिलाई और बताया कि मतदान जाति या धर्म के आधार पर नही किया जाना चाहिए। पहले सभी का एजेंडा पढ़ कर देश के हित के लिए उपयोगी देखकर ही अपना मत डाले। आपका मत बहुमूल्य हैं, इसे कत्तई बेकार न जानें दें। देश का विकास आपके मत पर निर्भर है। देसही के खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि नीव होते है ओैर वह बेहतर परख रखते है। युवा देश के लिए अच्छे उम्मीदवार चुन सकते हैं। इसके बाद छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान अभय पाण्डेय, सौरभ शुक्ला, गौरव तिवारी, डाॅ0 सतीश जायसवाल, सुसील वर्मा सपना पाण्डेय ,मधु उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।