Sunday, October 31, 2021

संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

दिनांक 1/11/2021 को दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान

हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के शुरुवात राजकीय महिला महाविद्यालय,राजकीय इंटर कालेज,महाराज अग्रसेन इंटर कॉलेज,राजकीय पालीटेक्निक देवरिया,संत विनोवा डिग्री कालेज समेत जनपद के अनेक विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली जिसे अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कुंवर पंकज,उप जिलाधिकारी देवरिया श्री सौरभ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दीनानाथ महिला पीजी कालेज से होते हुए हनुमान मंदिर राघव नगर दुर्गा मंदिर होते हुए दीनानाथ महिला पीजी कालेज में सम्पन्न हुआ।

इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष निरंजन ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसके पश्चात राजकीय इंटर कालेज कक छात्राओं ने सरस्वती  वंदना की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात समस्त अतिथियों का बैज पहनाकर स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में कस्तूरबा राजकीय इंटर कालेज ,राजकीय पालीटेक्निक देवरिया,कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज,जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना देवरिया के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता संबंधी गीत,नृत्य एवं मतदाता जागरूकता संबंधी नाटिका, लोकनृत्य आदि के माध्यम  से मतदाता बनने एवं बिना किसी लोभ भय प्रलोभन के मतदान हेतु जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन  ने कहा कि मतदान प्रकिया का मूल तत्व वोटर लिस्ट है और वोटर लिस्ट जितनी  शुचिता से बनाई जाएगी मतदान उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने 1 जनवरी 2022 को जो लोग 18 साल पूरा कर रहे हैं वो फार्म 6 भरके अपने बीएलओ के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। जिलाधिकारी महोदय ने बताया की विलोपन हेतु फार्म 7, किसी त्रुटि सुधार हेतु फार्म 8 और 8A के माध्यम से अगले एक माह से अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। जिलाधिकारी महोदय ने विशेष अभियान दिवस 7 नवंबर,13 नवंबर,21 नवम्बर,27 नवम्बर के दिन बूथ पर जा कर अपने नाम जुड़वाने ,जांचने या त्रुटि सुधार की बात कही। वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जा सकता है और सभी लोग इस ऐप का व्यापक प्रचार प्रसार करें।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके छात्र छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात कही.

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता ,प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक,महेंद्र प्रसाद उप प्राचार्य जीआईसी,प्राचार्य दीनानाथ महिला डिग्री कालेज श्री राकेश कुमार भारती,प्रवक्ता जीआईसी गोविंद सिंह स्वीप कोआर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, डायट प्रवक्ता प्रसून कुमार सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।