Friday, December 10, 2021

एस०एम०सी० अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान के ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जनपद में मतदाता जागरूकता हेतु चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विकास क्षेत्र लार बीआरसी परिसर  में जॉइंट मजिस्ट्रेट श्रीमती गुंजन द्विवेदी  की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति के अधयक्ष , सचिव एवं ग्राम प्रधान के ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता जागरूकता गीत मतदान गीत एवं मतदाता शपथ का आयोजन किया गया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी ने समस्त एसएमसी के सदस्यों एवं अभिभावकों को मतदान की शपथ दिलाई एवं लोकतंत्र में बिना किसी भय लोभ प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान की बात कहते हुए सबसे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने महिला एवं दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा की  प्रत्येक वर्ग की भागीदारी ही लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाती है. कार्यक्रम में स्वीप नोडल अवनीश कुमार मिश्र एव श्री पीयूष वर्मा समेत विभिन्न विद्यालयों के अभिभावक प्रधानाध्यापक एवं ब्लॉक संसाधन केंद्र के समस्त स्टाफ के लोग उपस्थित रहे। 
    विकास क्षेत्र बनकटा में खंड शिक्षा अधिकारी सोनू कुमार की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त ग्रामप्रधान एवं प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष समेत उपथित जनसमुदाय को मतदान की शपथ दिलाते हुए शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्वीप नोडल राजेव कुमार मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ उपस्थित रहे.