जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने उपस्थित मतदातागण, आंगनवाड़ीकत्री को मतदान की शपथ दिलाते हुए कहा कि देवरिया जनपद में 75% मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कम पोलिंग वाले मतदान केंद्रों पर नियमित रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा देवरिया सदर ने अपने संबोधन में कहा कि बीएलओ के माध्यम से ऐसे बूथ को चिन्हित करके विशेष अभियान के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा की पिछले चुनाव की तुलना में मत प्रतिशत में वृद्धि हो..
लार ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती लार,भागलपुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पड़री गुरुराव, कंपोजिट विद्यालय बकुची, कंपोजिट विद्यालय मईल, समेत जनपद के विभिन्न ब्लॉक के कम मतदान केंद्र वाले ग्राम सभा में बच्चों द्वारा रैली निकाली गई..इस अवसर पर बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री रमेश सिंह, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता डॉक्टर आलोक पांडे, स्वीप को आर्डिनेटर आशुतोष नाथ तिवारी, अविनेश सिंह, सुरेंद्र चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहें.
खंड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा गोपाल मिश्रा के द्वारा विकासखंड विभिन्न मतदान केन्द्रों पर जगरुकता अभियान चलाया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी पथरदेवा ने जनसंपर्क किया और मतदाताओं को मतदान में अधिक से अधिक प्रतिभाग के लिए जागरूक किया। उप जिलाधिकारी बरहज के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड भागलपुर में कार्यक्रम कराया गया जिसमें मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। जिला विकास अधिकारी श्री रविशंकर राय के द्वारा विकासखंड देसही देवरिया के मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय हरैया पर अभियान चलाया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी देसही देवरिया श्री पंकज सिंह उपस्थित रहे । जिला विकास अधिकारी ने मतदाताओं को अधिक से अधिक मात्रा में वोट देने के लिए प्रेरित किया । जिला विकास अधिकारी के द्वारा मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलवाया गया। तहसीलदार सलेमपुर तथा खंड शिक्षा अधिकारी लार के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय लार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसकी अंतर्गत मतदाताओं को प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर रंगोली और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विकासखंड भागलपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा ने कंपोजिट विद्यालय देवकली , बलहा केद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन कराया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सर्वेश पांडे के द्वारा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज नगर पालिका देवरिया की अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई और विभिन्न मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम कराए गए। श्रम परिवर्तन अधिकारी शशि सिंह के द्वारा दयानन्द उ0 मा0 वि0 लच्छी राम पोखरा पर कार्यक्रम आयोजित कराए गए । जिला उद्यान अधिकारी के द्वारा अशोक इंटर कॉलेज अरई पार बैतालपुर में कार्यक्रम कराया गया। आज कराए गए समस्त कार्यक्रमों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया और सभी के द्वारा 1 जून 2024 को जनपद के मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान में प्रतिभाग के लिए प्रेरित किया गया जिससे निर्धारित 75 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

