Wednesday, April 3, 2024

स्कूली छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश,शामिल हुए एक हजार बच्चे

विकासखंड भागलपुर के समस्त परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को  लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रभातफेरी एवम्

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर,बैनर,स्लोगन एवम् पेंटिंग द्वारा ग्रामीण नागरिकों एवम् अभिभावकों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।इसके साथ ही साथ खंडशिक्षाधिकारी सत्यप्रकाश कुशवाहा के संयोजन एवं उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मईल चौराहे पर 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं  के साथ "चुनाव सबसे बड़ा त्योहार और राष्ट्र का गौरव" विषय के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाई जिसमें मतदान करने एवम् चुनावी जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय मईल,बगही,बकुची चौराहा,न्यू पब्लिक स्कूल, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल,सेंट पीटर्स स्कूल,जनता जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने भाग लिया।

उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने इसे लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताते हुए इसमें सभी को मतदान करने के

लिए आगे आने एवं बरहज क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान कराने की अपील की गई। श्री सत्यप्रकाश कुशवाहा ने अवगत कराया की विकासखंड भागलपुर में चुनावी जागरूकता पैदा करने के लिए मानव श्रृंखला,वोटर सेल्फी स्टैंड, मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान,पम्पलेट वितरण, क्षेत्रवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम चल रहे है। इस अवसर पर नोडल शिक्षक राजन वर्मा,ग्राम प्रधान राजेश यादव, प्रधानाध्यापक रामानुज यादव, परमात्मा सिंह,नीरज सिंह, संपूर्णानंद पांडे,अरुण तिवारी,धीरज
मिश्र,स्काउट मास्टर रामनिरंजन गौड़, रूप कुमार,स्पेशल एजुकेटर विनोद कुमार, कर्मचंद, अमित शर्मा,पंकज शुक्ला, संजय राव, आमोद सिंह,अजय गुप्ता,रीना यादव,किरण,सरोज देवी,वीरेंद्र चौधरी,अजय चौधरी,रानी गुप्ता संतोष चौधरी,अजय चौधरी,फैसल जावेद अन्य लोग उपस्थित रहें।