रुद्रपुर विधानसभा के फतेहपुर ग्राम सभा में कंपोजिट विद्यालय फतेहपुर के प्रधानाध्यापक श्री अशोक तिवारी ने ग्राम सभा के दिव्यांग मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें उनके मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक करते हुए 1 जून को मतदान करने हेतु प्रेरित किया..
रुद्रपुर ब्लाक के स्वीप नोडल मॉडल श्री घनश्याम त्रिपाठी ने कोरमा ग्राम सभा में वरिष्ठ मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात करके उन्हें मतदान हेतु प्रेरित किया. उन्होंने रमेश तिवारी, शिवसेवक पांडेय, नागेश्वर तिवारी, उदय नारायण, राजाराम, राम सिंहासन कामरेड, रंगनाथ, उमाशंकर, रामछबिला, रूपनाथ यादव, शिव हरे, गोपाल आदि वरिष्ठ मतदाताओं से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर उन्हें 1 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया..
