Wednesday, April 10, 2019

महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज देवरिया में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम

दिनांक 10 अप्रैल 2019 को महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज देवरिया में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम
मनाया गया । जिसमें महाराजा अग्रसेन इण्टर कॉलेज के छात्रों के अलावा महाराजा अग्रसेन बालिका इण्टर कॉलेज, राजकीय इण्टर कॉलेज, प्रेस्टिज ट्यूटोरियल, कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज, जोनिया पब्लिक स्कूल के छात्र और छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। सर्वप्रथम माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके और दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल दत्त शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक,एडीएम महोदय , राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य, और माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को माल्यर्पण कर उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने एडीएम साहब और जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। उसके बाद मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान के पोस्टर पर जिला विद्यालय निरीक्षक और अन्य अतिथियों तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने छात्रों के साथ हस्ताक्षर भी किये। कार्यक्रम के तहत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, छात्र संसद में चर्चा-परिचर्चा, मतदाता जागरूकता अभियान पर नाटक, गीत, नृत्य,भाषण , पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टकार्ड प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये गए। अंत में एडीएम साहब और जिला विद्यालय निरीक्षक ने मतदाताओं को जागरूक करने और शत प्रतिशत मतदान कराने में सहयोग करने के लिए छात्रों और अध्यापकों से शपथ भी दिलवाया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों से सम्बोधन में कहा कि सभी छात्र अपने घर और पड़ोस में सबको 19 मई 2019 को मतदान करने के लिए जागरूक करें। जिससे इस जिले तथा देश में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक और कर्मचारी तथा अन्य विद्यालय से आये शिक्षक शामिल रहे।