Saturday, April 27, 2019

खेलों से जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

बीआरसी परिसर मे मतदाता जागरूकता आभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेंलकूद प्रतियोगिता
का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने एक ओर दमखम दिखाया और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के खो-खों मुकाबले में मुंडेरा उर्फ देउरवां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में पू0मा0वि0 बरवां मीर छापर प्रथम व मुंडेरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की कबड्डी में पू0मा0वि0 हैरया प्रथम, बरवां मीर छापर द्वितीय स्थान पर रहा। राजेश गुप्ता ने लोकगीत गाकर सबाके मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी बच्चों को मतदान प्रतिशत बढाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। बीईओं ज्ञान चंद्र मिश्र ने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। मतदान जरूर करें। जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, सह समन्वयक छेदीलाल यादव, धंनजय पाठक, एसआई संजय आदि मौजूद रहें।
मतदाताओं को लोक सभा चुनाव के दौरान वोट करने के लिए जागरूकता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। सदर तहसील के दो विकास खण्डो में विविध कार्यक्रम आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों संग शिक्षकों ने रैली निकालीतो एक विद्यालय में खेल के बाद अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर मतदान की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को देसही देवरिया ब्लॉक के शामपुर स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य शोएब अहमद ने हरी झंडी दिखाई। रैली में शामिल बच्चे शिक्षक र्शक्षक औार अभिभावक पहले मतदान फिर कोई काम का नारा लगाते शामपुर सामीपट्टी देउरवां होते हुए वापस कालेज में पहुंच।